मैनपुरी में ग्राम रोजगार सेवकों ने दिया धरना:24 हजार मानदेय और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

Nov 27, 2026 - 16:41
0
मैनपुरी में ग्राम रोजगार सेवकों ने दिया धरना:24 हजार मानदेय और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग
मैनपुरी में ग्राम पंचायतों में करीब 20 साल से सेवाएं दे रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2021 में की गई एचआर (ह्यूमन रिसोर्स) पॉलिसी लागू करने और सम्मानजनक मानदेय देने की घोषणा पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने न्यूनतम 24 हजार रुपए मासिक मानदेय देने, बकाया भुगतान और ईपीएफ की धनराशि खातों में भेजने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 दिसंबर 2026 को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। 20 साल से सेवाएं, फिर भी मानदेय में बढ़ोतरी नहीं ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से ग्राम पंचायतों में सरकार की ओर से सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहे हैं। मनरेगा और वीबीजी रामजी योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर पंचायत स्तर के विभिन्न कार्यों में उनकी अहम भूमिका है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में अन्य संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय में अब तक कोई वृद्धि नहीं हुई। 8 से 10 महीने तक खाते में नहीं पहुंचता मानदेय परशुराम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 में एचआर पॉलिसी लागू करने और सम्मानजनक मानदेय देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। कई-कई महीने तक मानदेय खाते में नहीं पहुंचता। आठ से दस महीने तक भुगतान अटकने से परिवार चलाने में परेशानी होती है। कर्मचारियों ने बताया कि करीब 11 महीने पहले प्रमुख सचिव ने 11 दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पदनाम बदलने और कैशलेस इलाज की भी मांग कर्मचारियों ने न्यूनतम 24 हजार रुपए मासिक मानदेय तय करने और इसके भुगतान के लिए अलग बजट की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा बकाया मानदेय तत्काल खातों में भेजने, ईपीएफ की धनराशि जमा कराने और रोजगार सेवकों व उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग उठाई। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवक का पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक सचिव अथवा ग्राम विकास सहायक करने की मांग की। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के कार्यों को उनके जॉब चार्ट में शामिल करने की बात कही। 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 3 दिसंबर 2026 को प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगें लंबित हैं। अब सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User