ललितपुर में 5 गलियों की सड़कें नहीं बनीं:मोहल्लेवासियों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन, महिलाएं-बुजुर्गों को हो रही दिक्कत

Nov 27, 2026 - 16:41
0
ललितपुर में 5 गलियों की सड़कें नहीं बनीं:मोहल्लेवासियों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन, महिलाएं-बुजुर्गों को हो रही दिक्कत
ललितपुर शहर के चौका बाग वार्ड नंबर 14 में पांच गलियों की सड़कें नहीं बनने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे लोगों ने प्रदेश के राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ और जनपद के प्रभारी मंत्री दानिश अली अंसारी को ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि लंबे समय से इन गलियों में सड़क निर्माण नहीं कराया गया है। रास्ते जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पांच गलियों में आज तक नहीं हुआ सड़क निर्माण ज्ञापन देने वाली रानी जहां पुत्री मुबीन खान ने बताया कि मोहल्ले की पांच गलियों में आज तक सड़क नहीं बनाई गई है। इनमें गणेश के घर से इरशाद के घर तक दहलीज स्टोर वाली गली, करीम खान कमानों वाले के मकान से इजाजपाल टाला वाले तक की गली, कमल के घर से हीरालाल के घर तक की गली, मक्खन रेखवार के घर से सबीर साहू तक की गली और जल्लाल शाह के घर से अब्दुल रहीम शाह तक की गली शामिल हैं। गड्ढों और धूल से आवागमन में परेशानी मोहल्लेवासियों ने बताया कि इन गलियों के रास्ते काफी समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ धूल की समस्या भी बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रास्तों की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। पहले भी अधिकारियों को दे चुके हैं प्रार्थना पत्र मोहल्लेवासियों के मुताबिक, सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए पहले भी संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रभारी मंत्री से पांचों गलियों में सड़क निर्माण और जर्जर रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User