कुशीनगर में कल आएंगे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान:प्रशासनिक समिति की बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

Nov 27, 2026 - 16:25
0
कुशीनगर में कल आएंगे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान:प्रशासनिक समिति की बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे
कुशीनगर के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शनिवार, 28 नवंबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ता संवाद और विचार परिवार के साथ बैठक में भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, चौहान 27 नवंबर को लखनऊ से रवाना होकर गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह 10:50 बजे सर्किट हाउस, रविंद्रनगर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में अलग-अलग विभागों की योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा होगी। इस दौरान वे संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 2:05 बजे वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक कार्यकर्ता परिचयात्मक बैठक, कार्यकर्ता संवाद और विचार परिवार के साथ बैठक में शामिल होंगे। दौरे के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User