ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया:3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे, मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग

Nov 27, 2026 - 16:41
0
ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया:3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे, मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग
महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों और अन्य कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। विकासखंड सदर में काम कर रहे वीबीजी-रामजी (VBG RAMG) के ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक और तकनीकी सहायक प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारी 21 नवंबर से काम बंद कर हड़ताल पर हैं। 27 नवंबर को कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। मार्च की अगुवाई ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बृजमोहन ने कहा कि अक्टूबर 2021 में लखनऊ के डिफेंस पार्क में मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मचारियों के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने की घोषणा की थी। उनके मुताबिक, अब तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूसरे विभागों के संविदा कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है, लेकिन ग्राम विकास विभाग के वीबीजी-रामजी कर्मचारियों का मानदेय नहीं बढ़ा। उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा भी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने करीब 20 साल से काम कर रहे लोगों को नियमित करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर से कर्मचारी 3 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। वे विधानसभा का घेराव करने के साथ अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User