रमित शर्मा बने नए एडीजी जोन लखनऊ:प्रभाकर चौधरी को मिली डीआईजी रेंज की कमान, त्रिभुवन सिंह जीआरपी पहुंचे
उत्तर प्रदेश पुलिस ने तबादला सूची जारी कर दी है। इस बड़े फेरबदल में लखनऊ जोन, रेंज, कमिश्नरेट और राजधानी स्थित विभिन्न पुलिस मुख्यालयों में कई अहम तैनातियां की हैं। रमित शर्मा को एडीजी जोन लखनऊ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ रेंज बनाया गया है। नीतू को लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी (ADCP) के पद पर तैनात किया गया है। पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना DGP मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है। सुनीति को एसपी, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी GRP मुख्यालय, लखनऊ तैनात किया गया है। राजेश श्रीवास्तव: इन्हें एसपी इंटेलिजेंस (खुफिया विभाग), लखनऊ बनाया गया है। अजीत को एसपी पावर कॉरपोरेशन, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। अमित कुमार को एसपी ईओडब्ल्यू (EOW) की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार पांडे को एसपी कारागार प्रशासन व सुधार मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। लखनऊ के अलावा प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों और कमिश्नरेट में भी शीर्ष स्तर पर बदलाव हुए हैं। मोहित अग्रवाल को प्रयागराज, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद, जे रविंद्र गौड़ को नोएडा और किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रवीण कुमार को एडीजी जोन बरेली और सतपाल को एसएसपी अयोध्या बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)