वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने किया अधिकारियों का बुद्धि-शुद्धि यज्ञ:कमिश्नरी पार्क में दिया धरना, तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास तक करेंगे कूच

Nov 27, 2026 - 16:41
0
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने किया अधिकारियों का बुद्धि-शुद्धि यज्ञ:कमिश्नरी पार्क में दिया धरना, तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास तक करेंगे कूच
सदर तहसील क्षेत्र के गांव ढिढाला में 765 वर्ग मीटर जमीन का विवाद पिछले पांच साल से नहीं सुलझ पाया है। जमीन वापस पाने के लिए परिवार तहसील से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कमिश्नरी पार्क में अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया और धरना दिया। समिति ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश रस्तौगी ने बताया कि समिति के कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता के बेटे नितिन और गौरव गुप्ता ने 14 दिसंबर 2017 और 19 अप्रैल 2018 को गांव ढिढाला में कुल 5690 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। बैनामा और दाखिल-खारिज के बाद दोनों भाइयों के नाम खतौनी में भी दर्ज हैं। परिवार का कहना है कि जमीन की शुरुआती पैमाइश में पूरी जमीन मिली थी। तत्कालीन लेखपाल वीरेंद्र सेन ने 24 सितंबर 2018 की जांच रिपोर्ट में भी जमीन मौके पर पूरी बताई थी। 2020 में फैक्ट्री बनने के बाद शुरू हुआ विवाद परिवार का आरोप है कि वर्ष 2020 में जमीन के पास फैक्ट्री बनने के बाद विवाद शुरू हुआ। फैक्ट्री मालिक अश्वनी गुप्ता ने उनकी 765 वर्ग मीटर जमीन को फैक्ट्री की चारदीवारी के अंदर कर लिया। इसके बाद से परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जमीन की सही पैमाइश नहीं हो सकी। अधिकारियों के आदेश के बाद भी नहीं मिला समाधान पीड़ित परिवार ने एसडीएम सदर की ओर से 7 जुलाई को एडीएम प्रशासन को भेजे गए पत्र का हवाला दिया। परिवार का कहना है कि इसके बाद भी 765 वर्ग मीटर जमीन कम है। मौके पर इसका समाधान नहीं कराया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि धारा-24 का मामला लंबित होने के दौरान धारा-80 के तहत जमीन को कृषि से अकृषिक घोषित करने की कार्रवाई की गई। इससे जमीन पर हुए कथित कब्जे को वैध करने की कोशिश की गई। परिवार ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और मेरठ के अधिकारियों समेत 13 जगह शिकायत भेजी है। तीन दिन का दिया अल्टीमेटम धरने के दौरान सत्यप्रकाश रस्तौगी ने कहा कि वर्ष 2018 में जमीन पूरी बताई गई थी, लेकिन 2020 में अधिकारियों के रिकॉर्ड में जमीन कम हो गई। परिवार पांच साल से न्याय के लिए भटक रहा है। अधिकारियों से मांग है कि जमीन की दोबारा पैमाइश कराकर 765 वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। शुक्रवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। समिति ने कहा कि तीन दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास तक कूच करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User