मैनपुरी में हत्या, चोरी और लूट का आरोपी गिरफ्तार:18 साल का फरार था, तीन मुकदमे दर्ज; बाइक बरामद

Nov 12, 2026 - 17:23
0
मैनपुरी में हत्या, चोरी और लूट का आरोपी गिरफ्तार:18 साल का फरार था, तीन मुकदमे दर्ज; बाइक बरामद
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अघतिया गांव निवासी नीलू राजपूत उर्फ राना के रूप में हुई है। वह बिछवां थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार को उसे गांव बीलों के पास नहर पुल के नजदीक सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। थाना बिछवां प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि एसपी मैनपुरी के निर्देश पर जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम गठित की गई थी। गुरुवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीलू राजपूत उर्फ राना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मैनपुरी जिले के अलग-अलग थानों में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बिछवां थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा भोगांव थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User