शाहजहांपुर में नवविवाहिता ने दी जान:3 महीने पहले की थी लव मैरिज; पति बोला- सुबह एक ही थाली में खाना खाया था
शाहजहांपुर मदनापुर थाना क्षेत्र के सैजना मधु गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 25 वर्षीय नवविवाहिता महिमा भारती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका ने तीन महीने पहले ही गांव के संतोष कुमार से लव मैरिज की थी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाहर उपले लगा रहे थे पति और सास मृतका के पति संतोष के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मां के साथ घर के बाहर उपलों की बठिया लगा रहा था। काम खत्म कर जब वह घर लौटा और कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर महिमा छत के कुंडे से लटकी हुई थी। उसने मां की मदद से तुरंत महिमा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोर्ट मैरिज की थी, भैया दूज पर मायके जाने से किया था इनकार संतोष ने बताया कि सुबह दोनों ने एक ही थाली में साथ बैठकर खाना खाया था और उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। महिमा मूल रूप से कांट थाना क्षेत्र के अरुआ खानपुर गांव निवासी बुद्धपाल की बेटी थी। मोबाइल पर बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध हुए थे, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। उधर, महिमा की मां ने बताया कि वह बुधवार को भैया दूज पर बेटी को मायके ले जाने आई थीं, लेकिन महिमा ने जाने से मना कर दिया और वह बिल्कुल ठीक थी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना के बाद संतोष ने ही महिमा के मायके वालों को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद मायके पक्ष ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही मदनापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)