कौशांबी में कोचिंग के विवाद को लेकर परिवार पर हमला:घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से पीटा; महिला समेत 5 घायल
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव में शनिवार शाम कोचिंग के बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद में एक परिवार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि मखदूमपुर निवासी राकेश सिंह अपने करीब 12 साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर परिवार के घर पहुंच गए। घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पिपरी थाने में नामजद तहरीर दी है। एक महीने पहले कोचिंग में हुआ था विवाद चलौली निवासी मुनेश कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद के मुताबिक, करीब एक महीने पहले विकास कोचिंग के कुछ बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि शनिवार शाम इसी रंजिश में मखदूमपुर, चायल निवासी राकेश सिंह अपने करीब 12 साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मुनेश के घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला समेत पांच लोग घायल मारपीट में अभय कुमार पुत्र जयचन्द्र प्रकाश, शान्ती देवी पत्नी जयचन्द्र प्रकाश, रूबी पुत्री रमेश, भानू कुमार पुत्र रमेश और मुनेश कुमार घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा। थाने पहुंचकर दी नामजद तहरीर घटना के बाद पीड़ित परिवार शनिवार शाम करीब 6 बजे पिपरी थाने पहुंचा। मुनेश कुमार ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर राकेश सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में अनुसूचित जाति की बस्ती में घुसकर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)