मेरठ में 29 साल के युवक ने किया सुसाइड:कमरे में मिली डेडबॉडी, दोपहर तक नहीं उठा तो मां पहुंची, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश

Sep 26, 2026 - 16:47
0
मेरठ में 29 साल के युवक ने किया सुसाइड:कमरे में मिली डेडबॉडी, दोपहर तक नहीं उठा तो मां पहुंची, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश
मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के ठठेरवाड़ा में शनिवार को 29 वर्षीय युवक कर्ण वर्मा का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। युवक अपने परिवार से अलग दूसरे मकान में अकेला रहता था। शनिवार दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां सीता वर्मा उसे उठाने के लिए पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। मुंह से झाग निकल रहा था कमरे के अंदर कर्ण का शव बेड पर पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे और घटनास्थल से आवश्यक नमूने जुटाए। पुलिस ने कमरे की तलाशी लेकर आसपास मौजूद सामान की भी जांच की, ताकि घटना से जुड़े किसी साक्ष्य का पता लगाया जा सके। सराफे का काम करता था कर्ण परिजनों के अनुसार कर्ण वर्मा सराफ की दुकान पर काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और वह कुंवारा था। परिवार दूसरे मकान में रहता है, जबकि कर्ण काम के सिलसिले में अलग मकान में रह रहा था। बताया गया कि शुक्रवार रात वह बिना किसी से कुछ कहे अपने कमरे में सोने चला गया था। काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा शनिवार दोपहर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर मां उसे देखने पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User