आजमगढ़ में दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक के पार्ट को अलग अलग करके करते थे बिक्री, बड़ी मात्रा में समान बरामद
आजमगढ़ जिले में बिलरियागंज थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग करके बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के अलग-अलग पार्ट्स, बाइक खोलने के उपकरण और ₹400 नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गौरी नहर पुलिया, ग्राम गुलवा गौरी के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव उर्फ भोला यादव (22) पुत्र दिनेश यादव, निवासी तुर्कपडरी, थाना बिलरियागंज और आकाश यादव (19) पुत्र मिट्ठू यादव, निवासी नकीब खोजौली, थाना रौनापार के रूप में हुई है। पार्ट पार्ट करके करते थे बिक्री
इस बारे में बिलरियागंज थाने की पुलिस ने बताया पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग करने और उन्हें बेचने की बात बताई। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल का रिम सहित पहिया-टायर, चेन-स्पॉकेट व चेन, एक जोड़ी शॉकर, चेन कवर, मैट्रिक्स बैट्री, पिछले हिस्से का प्लास्टिक फ्रेम, दो ब्रैकेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
इसके अलावा जामा तलाशी से ₹400 नकद तथा मोटरसाइकिल खोलने के लिए चार रिंच, एक प्लग रिंच, तीन पेचकस और एक लोहे की छेनी भी बरामद हुई।
इस मामले में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 313/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी राजू यादव के खिलाफ बिलरियागंज और कप्तानगंज थानों में पूर्व के तीन मुकदमे तथा आकाश यादव के खिलाफ बरदह थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)