मेरठ में सुबह स्मॉग की चादर छाई, ठंड बढ़ी:गंगानगर में हवा सबसे ज्यादा खराब, 274 पहुंचा AQI

Nov 26, 2026 - 08:57
0
मेरठ में सुबह स्मॉग की चादर छाई, ठंड बढ़ी:गंगानगर में हवा सबसे ज्यादा खराब, 274 पहुंचा AQI
मेरठ में ठंड बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 274 दर्ज किया गया। सभी निगरानी केंद्रों पर हवा खराब श्रेणी में रही। गंगानगर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही, जहां AQI 307 तक पहुंच गया। सुबह और शाम के समय स्मॉग छाने से लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। हवा की रफ्तार कम होने और वातावरण में नमी के कारण प्रदूषक तत्व फैल नहीं पा रहे हैं। इससे प्रदूषण जमीन के आसपास जमा हो रहा है। शहर के अन्य इलाकों में भी AQI ऊंचा दर्ज किया गया। सेक्टर-4सी शताब्दीनगर में 288, जयभीमनगर और पल्लवपुरम में 275-275 रहा। वहीं, एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में AQI 218 दर्ज किया गया। गंगानगर में AQI 307, हवा बेहद खराब बुधवार को गंगानगर का AQI 307 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। शताब्दीनगर में 288 और जयभीमनगर व पल्लवपुरम में 275 रहा। एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में भी AQI 218 दर्ज किया गया। ठंड के साथ वातावरण में नमी और धुंध बढ़ने से प्रदूषक तत्वों का बिखराव नहीं हो पा रहा है। हवा की गति कम रहने के कारण प्रदूषण जमीन के नजदीक जमा हो रहा है। इसी वजह से सुबह और शाम स्मॉग की स्थिति बन रही है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, हवा की गति कम रहने पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में मौसम की परिस्थितियां ही वायु गुणवत्ता में सुधार या गिरावट तय करेंगी। हवा की रफ्तार नहीं बढ़ी तो प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User