मेरठ में रोटी पर थूकने का वीडियो:फलावदा पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया, वजह जानने के लिए पूछताछ जारी
मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र में रोटी बनाने के दौरान रोटी पर थूकने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया। होटल के बाहर रोटियां बनाते समय कर्मचारी की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। खाद्य पदार्थों की शुद्धता और लोगों की सेहत से जुड़े इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो फलावदा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी। सीओ पंकज लवानिया ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामला ग्राम महलका का है। यहां होटल संचालक आमिर के होटल पर ग्राम महलका निवासी मुस्तकीम पुत्र अशफाक कर्मचारी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे होटल पर रोटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान रोटी बनाने के दौरान कथित रूप से थूकने की हरकत कैमरे में कैद हो गई। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रही कथित हरकत को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फलावदा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया और थाने ले आई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले खाने-पीने की चीजें तैयार करते समय थूकने के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आरोपी इस प्रकार की वारदात को अनजान क्यों देते हैं उनकी क्या मंशा है पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)