मिर्जापुर में 8 साइबर ठगी पीड़ितों को राहत:58,817 रुपए वापस, पुलिस ने बैंकों से संपर्क कर ठगी की रकम कराई होल्ड
मिर्जापुर में कछवां थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार 8 लोगों को राहत दिलाते हुए एक दिन में कुल 58,817 रुपए की रकम वापस कराई। पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने संबंधित बैंकों से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया और उसे पीड़ितों के खातों में वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की। 8 पीड़ितों को अलग-अलग रकम वापस पुलिस के अनुसार सोनू अली को सबसे अधिक 21,500 रुपए वापस मिले। इसके अलावा आशीष कुमार सिंह के खाते में 12 हजार, निलेश यादव को 10 हजार, शिव शंकर को 5 हजार, आकाश कुमार शुक्ला को 3,820, राम केवल को 3,299, आर्यन सरोज को 1,999 और सविता देवी को 1,199 रुपए वापस कराए गए। बैंकों से संपर्क कर कराई रकम की वापसी साइबर ठगी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित बैंकों से संपर्क किया। ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया गया और रकम वापसी के लिए आवश्यक अनुरोध भेजा गया। इसके बाद अलग-अलग मामलों में कुल 58,817 रुपए पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए। ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के मुताबिक, ठगी की सूचना जितनी जल्दी दी जाएगी, रकम को होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना उतनी अधिक रहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)