मंत्री की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचे सांसद:प्रयाग सर्राफा समेत कई व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की मां विमला देवी के निधन पर शोक जताने के लिए बुधवार को भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बहादुरगंज स्थित आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल भंवरा और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मंत्री नंदी से मिलकर संवेदना व्यक्त की। आवास पर गरुड़ पुराण का पाठ भी किया जा रहा है। सांसद और विधायकों ने जताया दुख शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोगों में प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल भंवरा, मझवां विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुचिस्मिता मौर्या और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता शामिल रहे। सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। व्यापारिक संगठनों ने जारी किए शोक पत्र उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, मनोज अग्रवाल और प्रयागराज अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी आवास पहुंचकर शोक जताया। प्रयाग सर्राफा मंडल ने शोक पत्र जारी कर विमला देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया। अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में महामंत्री विनय सोनी, कोषाध्यक्ष राजनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मंत्री हसीन अहमद और इंद्रेशनाथ वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। क्षत्रिय सोनार युवक समिति ने भी शोक पत्र जारी कर दिवंगत विमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति ने मंत्री नंदी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)