मऊ पुलिस ने 7 लोगों को लौटाए मोबाइल फोन:CEIR पोर्टल से 2 साल पहले खोए फोन भी बरामद; समय पर शिकायत करने की अपील
मऊ की कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी हुए और खोए सात मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। इनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने फोन मालिकों को सौंपे। एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर खोए मोबाइल फोन खोजने का अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से फोन खोजे। प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ फोन करीब दो साल पहले, जबकि कुछ लगभग एक महीने पहले खोए या चोरी हुए थे। मालिकों की शिकायतों के आधार पर साइबर टीम ने CEIR पोर्टल से फोन ट्रेस किए और उन्हें बरामद किया। कोतवाल ने लोगों से कहा कि मोबाइल चोरी होने या खोने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे पुलिस को फोन ट्रेस करने और खोजने में मदद मिलती है। उन्होंने समय पर शिकायत करने की सलाह दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)