यूपी में 14 दिसंबर को अवकाश घोषित:गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर सरकार का फैसला

Nov 12, 2026 - 14:51
0
यूपी में 14 दिसंबर को अवकाश घोषित:गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर सरकार का फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। प्रदेश में अब यह छुट्टी 24 नवंबर (मंगलवार) के बजाय 14 दिसंबर (सोमवार) को रहेगी। सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव ने गुरुवार (12 नवंबर) को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। पहले 24 नवंबर को तय थी छुट्टी शासन की ओर से 17 नवंबर 2025 को वर्ष 2026 की अवकाश सूची (विज्ञप्ति संख्या- 671/तीन-2025-39(2)/2016) जारी की गई थी। इसमें कार्यकारी आदेशों के तहत श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश 24 नवंबर को निर्धारित किया गया था। सोमवार को पड़ेगी छुट्टी, बाकी कैलेंडर यथावत नए संशोधित आदेश के मुताबिक, 24 नवंबर के अवकाश को रद्द करते हुए अब 14 दिसंबर (सोमवार) को कार्यकारी आदेशों के अधीन अवकाश घोषित किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि वार्षिक अवकाश सूची में केवल इसी तारीख का संशोधन किया गया है, जबकि कैलेंडर के शेष सभी अवकाश पूर्ववत ही रहेंगे। कर्मचारियों को मिलेगा लंबा वीकेंड तारीख में इस बदलाव से राज्य कर्मचारियों और छात्रों को दिसंबर में लंबा वीकेंड (शनिवार, रविवार और सोमवार) मिलेगा, क्योंकि संशोधित छुट्टी 14 दिसंबर को सोमवार के दिन पड़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User