मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका 16 दिसंबर तक:सोनभद्र में 28-29 नवंबर को विशेष अभियान, मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

Nov 26, 2026 - 09:29
0
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका 16 दिसंबर तक:सोनभद्र में 28-29 नवंबर को विशेष अभियान, मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
सोनभद्र में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, दर्ज जानकारी में सुधार कराने और अपात्र नामों पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया चल रही है। मतदाता सूची का प्रारूप 17 नवंबर को प्रकाशित किया गया था। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने नागरिकों से सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांचने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित उम्र और अन्य पात्रता पूरी करने वाले नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे तय फॉर्म भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूची में नाम, पता या अन्य जानकारी गलत होने पर उसमें संशोधन कराया जा सकता है। वहीं, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज होने पर नियमानुसार आपत्ति दर्ज की जा सकती है। 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान मतदाताओं की सुविधा के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। वे नाम जुड़वाने, संशोधन और आपत्ति से जुड़े आवेदन प्राप्त करेंगे। 28 दिसंबर तक होगा दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं जानकारी मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी, सुझाव या शिकायत के लिए जिला संपर्क केंद्र के टोल फ्री नंबर 1950 और 05444-297757 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मतदाता अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से भी जानकारी ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से निर्धारित समय के भीतर जरूरी आवेदन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User