कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने वाले पर चार्जशीट दाखिल:हत्या के बाद दो घंटे शव के बैठा रहा था आरोपी पति

Nov 26, 2026 - 09:29
0
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने वाले पर चार्जशीट दाखिल:हत्या के बाद दो घंटे शव के बैठा रहा था आरोपी पति
बदायूं के बीहट गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। वारदात के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक पत्नी के शव के पास बैठा रहा था। घर में कोई दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था। बाद में पिता खेत से लौटे तो हत्या का पता चला। पुलिस ने जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों को आरोपपत्र में शामिल किया है। अब इन्हीं के आधार पर कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पैरवी की जाएगी। 2012 में हुई थी शादी, चार बच्चे हैं उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव निवासी आशीष की शादी वर्ष 2012 में मोहिनी से हुई थी। दंपती के चार बच्चे अनुज, प्रतीक्षा, प्रतिज्ञा और दिव्यांश हैं। 29 सितंबर को मोहिनी अपने मायके से ससुराल लौटी थी। रात में घर के दूसरे सदस्य मौजूद नहीं थे। कुल्हाड़ी से हमला कर की थी हत्या पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आशीष ने कुल्हाड़ी से मोहिनी पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की और करीब दो घंटे तक पत्नी के शव के पास बैठा रहा। खेत से लौटे पिता ने देखा शव घटना के समय घर में कोई दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद आशीष के पिता खेत से घर लौटे तो मोहिनी का शव देखकर वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू हुई। विवेचना पूरी कर कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। विवेचना पूरी होने के बाद आरोपी आशीष के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। अब पुलिस का फोकस कोर्ट में साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पैरवी कर आरोपी को सजा दिलाने पर है। ---------------------- पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला:2 घंटे लाश के पास बैठा रहा; बदायूं में 14 साल पहले लव मैरिज की थी बदायूं में एक युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद करीब 2 घंटे तक वहीं बैठा रहा। सुबह 4 बजे जब उसके पिता खेत से लौटे, तो बहू की लाश देखकर घबरा गए। शोर मचाकर सो रहे बच्चों को जगाया। बच्चे मां की लाश से लिपटकर रोने लगे। इसके बाद पिता ने पुलिस बुलाकर बेटे को उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने पत्नी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र का मंगलवार रात 2 बजे का है। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User