मथुरा में बीमारी से परेशान युवक ने जहर खाया:इलाज के दौरान दम तोड़ा, अडूकी का रहने वाला था

Nov 19, 2026 - 23:15
0
मथुरा में बीमारी से परेशान युवक ने जहर खाया:इलाज के दौरान दम तोड़ा, अडूकी का रहने वाला था
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव अडूकी में गंभीर बीमारी से परेशान 26 वर्षीय युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव अडूकी निवासी रामहरी पुत्र शिवलाल काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। परिजनों के मुताबिक, बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। गुरुवार को उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिटी केयर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User