शादी का वादा कर युवती का 10 साल तक शोषण:मेरठ में छह लाख के जेवर और चार लाख रुपए लेने का आरोप, विरोध पर पीटा
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवती ने बिहार के युवक पर शादी का वादा कर 10 साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दी। उसने आरोपी पर छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और चार लाख रुपये नकद लेने का भी आरोप लगाया है।
युवती के मुताबिक, वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और फिलहाल परिवार के साथ लिसाड़ी गेट इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। करीब 10 साल पहले उसकी मुलाकात बिहार के युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया।
युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके जेवर और नकद रुपये अपने पास रख लिए। जब भी वह शादी की बात करती, युवक कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था।
युवती के मुताबिक, चार दिन पहले उसने आरोपी के मोबाइल में एक अन्य महिला की तस्वीर देखी। पूछने पर युवक ने बताया कि वह उसकी पत्नी है। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बिहार चला गया।
युवती ने आरोप लगाया कि अब फोन पर संपर्क करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)