ददरी मेले की चेतक प्रतियोगिता में सम्राट घोड़ा जीता:बलिया में बाबा दूसरे और बक्सर एक्सप्रेस तीसरे स्थान पर रहा
बलिया के ददरी मेले में रविवार को चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें 22 नंबर के घोड़े सम्राट ने पहला स्थान हासिल किया। उसके मालिक डब्लू राय को शील्ड और बुलेट मिली। 15 नंबर का घोड़ा बाबा दूसरे स्थान पर रहा। उसके मालिक फरहान खान को शील्ड और प्लेटिना बाइक दी गई। जोगिंदर ठाकुर का 21 नंबर का घोड़ा बक्सर एक्सप्रेस तीसरे स्थान पर रहा। उसे शील्ड और स्कूटी मिली। देखिए 2 तस्वीरें… फाइनल में पहले स्थान को लेकर काफी देर तक विवाद हुआ। ड्रोन कैमरे और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद सम्राट को विजेता घोषित किया गया। रविवार शाम करीब पांच बजे वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार दिए। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में धरतीपुत्र का 25 नंबर का घोड़ा बाली, विवेक पहलवान का 17 नंबर का घोड़ा शिकारी, अजय सिंह का 3 नंबर का घोड़ा बाहुबली, अमित सिंह का 5 नंबर का घोड़ा क्रांतिवीर और आलोक उपाध्याय का 1 नंबर का घोड़ा सुल्तान शामिल रहे। प्रतियोगिता में 25 घोड़े शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)