CM योगी की माता को काशी में दी गई श्रद्धांजलि:अस्सी घाट पर हिंदू युवा वाहिनी ने रखा दो मिनट का मौन, दीपदान किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर वाराणसी में शोक की लहर है। शनिवार को शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। अस्सी घाट पर हिंदू युवा वाहिनी महानगर वाराणसी और मां गंगा सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से दैनिक आरती के दौरान दीपदान कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अस्सी घाट पर दो मिनट का मौन रखा अस्सी घाट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, मां गंगा सेवा समिति के श्रवण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दशाश्वमेध घाट पर आरती के दौरान दीपदान दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से मां गंगा की दैनिक आरती के दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगा में दीपदान कर सावित्री देवी की आत्मा की शांति और सद्गति के लिए बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ से प्रार्थना की गई। आरती में शामिल हजारों श्रद्धालुओं और गंगा सेवा निधि के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान घाट पर शोक और श्रद्धा का माहौल रहा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में सचिव सुरजीत सिंह, सचिव हनुमान यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)