मुरादाबाद में 25 हजाए के इनामी का हाफ एनकाउंटर:चोरी की बाइक और तमंचा मिला, आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपए का इनामी रिहान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से चोरी की बाइक और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, टीम अगवानपुर की ओर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान (25) पुत्र अकील के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। बरामद बाइक कहां से चोरी की गई थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)