मुरादाबाद की TDI सिटी में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल:सायरन बजाकर परखी आपातकालीन तैयारियां, शाम 6 बजे बंद की बिजली

Nov 22, 2026 - 23:57
0
मुरादाबाद की TDI सिटी में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल:सायरन बजाकर परखी आपातकालीन तैयारियां, शाम 6 बजे बंद की बिजली
मुरादाबाद की TDI सिटी में शनिवार को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। करीब दो मिनट तक चेतावनी सायरन बजाया गया। इसके बाद शाम 6 बजे इलाके की बिजली बंद कर ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। ड्रिल में यह परखा गया कि आपात स्थिति में अलग-अलग विभाग कितनी तेजी और तालमेल से राहत और बचाव का काम कर सकते हैं। नागरिक सुरक्षा, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। टीमों ने अपनी जिम्मेदारियों के मुताबिक काम करने का अभ्यास किया। लोगों को बताया गया कि हवाई हमले जैसी स्थिति में सायरन बजने पर कैसे सतर्क रहें और सुरक्षित जगहों तक कैसे पहुंचें। उन्हें घर और आसपास की लाइटें बंद रखने, बिना जरूरत बाहर न निकलने और प्रशासन के निर्देश मानने की जानकारी भी दी गई। बचाव दल ने घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया। अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में बचाव का तरीका बताया। पुलिस और नागरिक सुरक्षा की टीमों ने लोगों को सुरक्षित रखने और भीड़ संभालने का अभ्यास किया। एसडीआरएफ ने आपदा के समय राहत और बचाव की तैयारियां परखीं। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज चक ने बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद लोगों को आपात स्थितियों के प्रति जागरूक करना और विभागों की तैयारियां जांचना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास से विभागों के बीच तालमेल बेहतर होता है और आपात स्थिति में राहत-बचाव का काम जल्दी शुरू किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User