नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:कानपुर देहात में कोर्ट ने 20 हजार का जुर्माना लगाया

Nov 23, 2026 - 17:36
0
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:कानपुर देहात में कोर्ट ने 20 हजार का जुर्माना लगाया
कानपुर देहात में नाबालिग से दुष्कर्म के करीब सात साल पुराने मामले में सोमवार को अदालत ने दोषी कृष्णपाल को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। ADJ-15 पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने दोषी पर 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे एक साल आठ महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला आया। 2019 में दर्ज हुआ था मुकदमा मामला 11 नवंबर 2019 का है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव निवासी कृष्णपाल पुत्र रंजीत सिंह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मामले में मूसानगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 259/2019 दर्ज किया गया था। इसमें आईपीसी की धारा 376(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद 10 जनवरी 2020 को अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस, कोर्ट पैरोकार, अभियोजन और मॉनिटरिंग सेल ने लगातार पैरवी की। न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर कृष्णपाल को दोषी पाया। 23 नवंबर 2026 को ADJ-15 पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने उसे 20 साल के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को एक साल आठ महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User