मऊ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन:विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाली अधिकार यात्रा; पुरानी पेंशन बहाली की मांग
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा के बैनर तले गुरुवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले कर्मचारियों ने विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अधिकार यात्रा निकाली। दोपहर करीब 2:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे लगभग 50 कर्मचारियों ने DM के माध्यम से CM को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संविदा भर्ती बंद करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती बंद कर स्थायी नियुक्तियां की जाएं। उन्होंने संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण को तत्काल रोकने की मांग उठाई। ज्ञापन में प्रदेश के सभी विभागों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को कर्मचारियों व पेंशनरों पर समान रूप से लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई है। आउटसोर्सिंग नियम लागू करने और मानदेय बढ़ाने पर जोर कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग निगम से जुड़े नियम लागू करने के साथ-साथ बेसिक, माध्यमिक समेत सभी विभागों में आउटसोर्सिंग के लिए तय मानक अपनाने की मांग की। इसके अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय 28 हजार रुपए करने, मिड-डे मील रसोइयों का न्यूनतम मानदेय तय करने और पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाने पर जोर दिया गया। मृतक आश्रितों को योग्यता अनुसार पद और प्रमोशन की मांग ज्ञापन में बेसिक शिक्षा विभाग के मृतक आश्रित कर्मचारियों को क्लर्क के पदों पर प्रमोशन देने की मांग भी शामिल है। साथ ही कर्मचारियों ने मृतक आश्रित नियुक्ति नियमावली 2025 में किए गए संशोधन को खत्म कर योग्यता के आधार पर नियुक्ति देने की बात कही। इस प्रदर्शन में जिला मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री शिखांत वर्मा, जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, मनोज यादव, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार भारती, जयराम प्रसाद, निजामुद्दीन, शसीम अहमद, अशोक कुमार, अभिषेक सिंह और सुभाष दुबे समेत कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)