नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब, AQI 300 के पार पहुंचा:2 दिन बाद ठंड भी बढ़ेगी, पश्चिम के जिलों में छाया कोहरा

Nov 11, 2026 - 07:19
0
नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब, AQI 300 के पार पहुंचा:2 दिन बाद ठंड भी बढ़ेगी, पश्चिम के जिलों में छाया कोहरा
यूपी में दिवाली के बाद कोहरा और धुंध बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं, मंगलवार सुबह वाराणसी में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जबकि बरेली में न्यूनतम दृश्यता महज 100 मीटर रही। राजधानी लखनऊ में दृश्यता 300 मीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा संभल, हापुड़, बिजनौर, शामली समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इधर हरदोई 13.5°C और बरेली 14.2°C के साथ सबसे ठंडे रहे। वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं तेज होते ही न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। जानिए प्रमुख 4 जिलों में कैसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है? ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है? जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं। तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User