नोएडा में दीवाली पर जिला अस्पताल में 15 बेड आरक्षित:हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे ऑन कॉल रहेंगे डॉक्टर, एंबुलेंस की भी मिलेगी सुविधा
दीपावली और छठ पर्व पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल ने तैयारी पूरी कर ली है। त्योहार के दौरान गंभीर मरीजों और झुलसने वाले लोगों के इलाज के लिए 15 बेड आरक्षित किए गए हैं। पटाखों और दीयों से जलने वाले मरीजों के लिए आईसीयू-3 में आठ बेड का विशेष बर्न वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक भी रखा गया है। इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क ऑनकॉल डॉक्टर रहेंगे मौजूद
अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में इलाज के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को ऑन कॉल रहने के निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को त्योहार के दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा है। 24 घंटे चिकित्सकीय सलाह देने के लिए सर्जरी विभाग के डॉ. राजेंद्र कुमार को नोडल बनाया गया है।
इसके अलावा वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आलोक वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र कुमार, फिजिशियन डॉ. एसके गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार अत्री और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दुबे भी जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहेंगे। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस
आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। आईसीयू और इमरजेंसी की जिम्मेदारी डॉ. असद महमूद को दी गई है। वहीं, नर्स पैटीशा और अनुगृह को दवाइयों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)