फर्रुखाबाद में तीन जगह सजेगा आतिशबाजी बाजार:कम्पिल में लाइसेंस न मिलने से दुकानदार परेशान
फर्रुखाबाद शहर में दीपावली के लिए तीन जगह आतिशबाजी का बाजार लगाया जा रहा है। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार सुबह दुकानें लगाने का काम चल रहा था। कुछ दुकानदार आतिशबाजी सजा चुके थे, जबकि कुछ तैयारी कर रहे थे। शहर में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और फतेहगढ़ के एक डिग्री कॉलेज के मैदान में दुकानें लग रही हैं। तीनों जगह दुकानदारों को प्रशासन ने लाइसेंस दिए हैं। पूरे जिले में आठ जगह आतिशबाजी का बाजार लगाने की बात कही गई है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार आतिशबाजी पिछले साल से महंगी है। बाजार में कई तरह के पटाखे हैं। इनमें 6 से 24 राउंड तक चलने वाली आसमानी आतिशबाजी भी शामिल है। जिले में कुछ जगहों पर इस बार आतिशबाजी की दुकानें नहीं लगेंगी। प्रशासन ने वहां लाइसेंस जारी नहीं किए हैं। वहां के कुछ लोग पहले ही आतिशबाजी खरीद चुके थे। उन्हें जानकारी नहीं थी कि इस बार उनके इलाके में दुकानें नहीं लगेंगी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं। कम्पिल में इस बार आतिशबाजी की दुकान के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। हालांकि वहां दुकान आतिशबाजी की लगाने वाले दुकानदारों ने आतिशबाजी की बुकिंग कर दी थी। आतिशबाजी के जो डीलर हैं वह इन दुकानदारों पर आतिशबाजी उठाने को लेकर दवाब भी बना रहे हैं। इसी को लेकर मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन को पत्र भी लिखा और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सांसद विधायक और प्रशासन से अपील की है कि कम्पिल में कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। दुकानदारों ने किसी तरह से पैसे का इंतजाम करके आतिशबाजी की बुकिंग कर दी है आतिशबाजी डीलर माल उठाने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन जब दुकानदारों ने दुकान के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू की तो प्रशासन द्वारा लोगों को बताया गया कि इस वर्ष चिन्हांकन न होने के कारण कंपनी में कोई आतिशबाजी की दुकान नहीं लगेगी। पत्र में लिखा है कि दुकानदारों को इससे आर्थिक नुकसान होगा। निवेदन है कम्पिल में स्थान को चिन्हित करवाकर दुकानों को लगवाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)