नोएडा में स्लीपर बस ने साइकिल सवार को रौंदा:ड्राइवर बस लेकर भागा, पैर पर चढ़ा पहिया; हालत गंभीर

Sep 27, 2026 - 22:11
0
नोएडा में स्लीपर बस ने साइकिल सवार को रौंदा:ड्राइवर बस लेकर भागा, पैर पर चढ़ा पहिया; हालत गंभीर
नोएडा में शनिवार रात सेक्टर-62-59 के बीच विश्वकर्मा रोड पर एक स्लीपर बस ने साइकिल सवार कंपनी कर्मी अनिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का एक पहिया अनिल के पैर के ऊपर से निकल गया। ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल अनिल को अस्पताल पहुंचाया। 34 वर्षीय अनिल सेक्टर 63 की चोटपुर कॉलोनी में रहते हैं और एक कंपनी में काम करते हैं। वे शनिवार रात साइकिल से घर लौट रहे थे। टक्कर से अनिल की साइकिल टूट गई और उनके बाएं पैर पर बस का पहिया चढ़ गया। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर है और सोमवार को पैर का ऑपरेशन होगा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी बस या ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User