BJP महिला मोर्चा ने गिनाए महिला आरक्षण के फायदे:कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं को बड़ा तोहफा

Nov 29, 2026 - 22:55
0
BJP महिला मोर्चा ने गिनाए महिला आरक्षण के फायदे:कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं को बड़ा तोहफा
महिलाओं को राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित प्रतिनिधित्व और नेतृत्व का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के समर्थन में आज भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत कदम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश अचला सिंह ने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा देने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने का माध्यम बनेगा। राजनीति में बढ़ानी होगी महिलाओं की भागीदारी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। ऐसे में राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण के विषय पर सरकार का पक्ष रखते हुए इस पहल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। ये रहीं मौजूद कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री मीनल गौतम, पूजा सिंह एवम् डॉ ऋचा भादौरिया के साथ साथ मेरठ महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान एवं मेरठ जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता सिंह गुर्जर सहित क्षेत्रीय मंत्री तुलसी भारद्वाज, सविता त्यागी, अमृता सिंह उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User