चार दिन पहले टेंपो ने बाइक में मारी थी टक्कर:कासगंज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पोस्टमार्टम को भेजा शव

Nov 12, 2026 - 15:25
0
चार दिन पहले टेंपो ने बाइक में मारी थी टक्कर:कासगंज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पोस्टमार्टम को भेजा शव
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के नगला भंडारी गांव निवासी 55 वर्षीय नेत्रपाल की गुरुवार को मौत हो गई। आठ नवंबर को एटा से घर लौटते समय अथैया चौराहे के पास टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में वे घायल हो गए थे। नेत्रपाल पुत्र गेंदालाल का इलाज चल रहा था। गुरुवार को घर पर उनकी हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User