स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत:हाथरस में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, मथुरा-बरेली हाईवे पर हादसा
हाथरस में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हाथरस के एक निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मंडी समिति जा रहा था ई-रिक्शा चालक हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के बिसरात गांव निवासी 40 वर्षीय चरण सिंह पुत्र संत सिंह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार शाम वह ई-रिक्शा लेकर हाथरस कृषि उत्पादन मंडी समिति जा रहे थे। गांव के पास मथुरा की ओर से आ रही स्कार्पियो ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच बेटियों को छोड़ गए चरण सिंह परिवार के लोग घायल चरण सिंह को जिला अस्पताल ले गए। बाद में उन्हें हाथरस के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। चरण सिंह अपने पीछे पांच बेटियों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)