मेरठ में लगेगी एल्युमीनियम कैन बनाने की फैक्ट्री:बाल कॉरपोरेशन लगाएगी प्लांट, सीएम योगी बुधवार को करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

Nov 24, 2026 - 20:47
0
मेरठ में लगेगी एल्युमीनियम कैन बनाने की फैक्ट्री:बाल कॉरपोरेशन लगाएगी प्लांट, सीएम योगी बुधवार को करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
मेरठ में 2913 करोड़ रुपये के निवेश से एल्युमीनियम कैन बनाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी। वैश्विक कंपनी बाल कॉरपोरेशन यह प्लांट मेरठ के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) में स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वर्चुअल रूप से इसका शिलान्यास करेंगे। फैक्ट्री में सॉफ्ट ड्रिंक, जूस और एनर्जी ड्रिंक में इस्तेमाल होने वाली एल्युमीनियम की कैन बनाई जाएंगी। 300 लोगों को मिलेगा रोजगार इस फैक्ट्री के शुरू होने से करीब 298 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आसपास के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों, सामान सप्लाई करने वालों और छोटे उद्योगों को भी काम मिलेगा। फैक्ट्री के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति और तैयार माल को दूसरी जगह पहुंचाने में स्थानीय लोगों को कारोबार के नए अवसर मिल सकते हैं। यूपी और उत्तर भारत के बाजार तक पहुंचेगी कंपनी मेरठ में प्लांट लगाने से कंपनी को उत्तर प्रदेश के साथ उत्तर भारत के बड़े बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी। यहां से दूसरे शहरों में माल भेजना भी आसान रहेगा। प्रदेश की 25 करोड़ से अधिक आबादी के साथ पेय पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। इससे माल की सप्लाई और ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च कम करने में भी मदद मिलेगी। निवेश नीति के तहत मिलेंगी सुविधाएं इस परियोजना को प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 के तहत सुविधाएं दी जा रही हैं। मेरठ में इतने बड़े निवेश से जिले में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इससे दूसरे निवेशकों का भी मेरठ की ओर रुझान बढ़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User