पांच दिन बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर:28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए रविवार को खुले

Sep 27, 2026 - 15:51
0
पांच दिन बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर:28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए रविवार को खुले
बरेली में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। लगातार पांच दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए रविवार को भी शाखाएं खोली गईं। बैंकों में कर्मचारियों ने मौजूद रहकर ग्राहकों के जरूरी काम निपटाए। कर्मचारियों का कहना है कि उनका आंदोलन सरकार के खिलाफ है, ग्राहक सेवा को बाधित करना इसका उद्देश्य नहीं है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर होने वाली हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खोलने का फैसला ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए लिया गया। इस दौरान कैश और अन्य जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी वीके माहेश्वरी ने बताया कि 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जा रही है। उनकी प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। इसके अलावा पीएलआई में बैंक कर्मचारियों के बीच किए जा रहे भेदभाव को खत्म करने की मांग भी शामिल है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद तीन दिन की हड़ताल होने से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहते। काम के बढ़ते दबाव का दिया हवाला माहेश्वरी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। लंबे समय से पर्याप्त भर्ती नहीं होने के कारण कर्मचारियों को अतिरिक्त दबाव में काम करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यूनियन ने पांच दिन काम करने वाले दिनों में प्रतिदिन करीब 40 मिनट अतिरिक्त समय देकर ग्राहक सेवा जारी रखने का प्रस्ताव भी दिया है। रविवार को इसलिए खोली गईं शाखाएं माहेश्वरी ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य ग्राहक सेवा को प्रभावित करना नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार को बैंक खोलकर ग्राहकों के जरूरी काम निपटाए गए, ताकि हड़ताल के दौरान उन्हें कम से कम परेशानी हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User