टीचर पर 6वीं की छात्रा से रेप का आरोप:भदोही में BSA ने सस्पेंड किया, परिजनों की शिकायत पर केस

Nov 29, 2026 - 22:55
0
टीचर पर 6वीं की छात्रा से रेप का आरोप:भदोही में BSA ने सस्पेंड किया, परिजनों की शिकायत पर केस
भदोही में एक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक पर 6वीं कक्षा की छात्रा से रेप का आरोप लगा है। रविवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के पाली चौकी के पास का है। आरोपी शिक्षक की तलाश में दबिश परिजनों के मुताबिक, शनिवार को उनकी बेटी स्कूल से घर लौटी तो उसके कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान भी थे। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कई जगह दबिश दे रही हैं। ASP शुभम अग्रवाल ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बीएसए ने किया निलंबित दोपहर बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय सुरियावां थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई गई। आरोपी टीचर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User