फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला व्यक्ति का शव:जेब से नहीं मिला कोई पहचान पत्र या टिकट, मोर्चरी में रखवाया गया
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार सुबह करीब 55 साल के व्यक्ति का शव मिला। शव देखकर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसकी जेब से कोई कागजात या रेलवे टिकट नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। रेलवे पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव रेलवे पुलिस शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। डॉक्टरों की जांच के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। गुरुवार शाम स्टेशन पर देखा गया था व्यक्ति रेलवे पुलिस ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक व्यक्ति का शव मिला था। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति गुरुवार शाम करीब 4 से 5 बजे स्टेशन पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि उस समय वह नशे में था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)