दो दिन से सड़क किनारे पड़ा बछड़ा:महराजगंज में नगर पालिका ने इलाज और गो-आश्रय स्थल पहुंचाने की बात कही
महराजगंज के इंदिरा नगर वार्ड में गाय का एक बछड़ा करीब दो दिन से सड़क किनारे पड़ा है। नगर पालिका ने उसका इलाज कराने और गोआश्रय स्थल पहुंचाने की बात कही है।
यह जगह कोतवाली से बांसपर जाने वाले मार्ग पर है। बछड़े की हालत गंभीर बताई गई है। अब तक उसे सुरक्षित जगह पहुंचाने या इलाज कराने की पहल नहीं हुई थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क संकरी है और बछड़ा किनारे पड़ा है। उन्होंने कहा कि रात में तेज रफ्तार वाहन आने-जाने से हादसे का खतरा है।
प्रदीप, राहुल, मनोज और रत्नेश मद्धेशिया सहित स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से बछड़े को वहां से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाने और इलाज कराने की मांग की।
नगर पालिका के नायक इंद्रेश ने बताया कि टीम भेजकर बछड़े का इलाज कराया जाएगा। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गोआश्रय स्थल पर छोड़ा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)