पीएम स्वनिधि योजना लागू करने में प्रयागराज देश में पहला:नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया
पीएम स्वनिधि योजना लागू करने में प्रयागराज देश में पहले स्थान पर रहा। पथ विक्रेताओं को आर्थिक मदद और आत्मनिर्भर बनाने के काम के लिए नगर निगम प्रयागराज को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। भारत सरकार ने 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में ‘पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार समारोह-2026’ आयोजित किया। नगर निकाय श्रेणी में प्रयागराज नगर निगम को पहला पुरस्कार दिया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह पुरस्कार प्रदान किया। प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने नगर निगम, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और योजना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। महापौर ने कहा कि देश में पहला स्थान मिलना पूरे प्रयागराज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस योजना को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया, जिसका मकसद रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि शहर के पथ विक्रेताओं को आर्थिक मदद के साथ वित्तीय सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और केंद्र व राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ा गया है। केसरवानी ने कहा कि पुरस्कार से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम और डूडा की टीम आगे भी ज्यादा से ज्यादा छोटे व्यापारियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)