गाली का विरोध करने पर दबंगो ने युवक को पीटा:कानपुर में 7 महीने पहले घर में घुसकर किया था हमला, 2 महीने चला था इलाज

Nov 23, 2026 - 23:28
0
गाली का विरोध करने पर दबंगो ने युवक को पीटा:कानपुर में 7 महीने पहले घर में घुसकर किया था हमला, 2 महीने चला था इलाज
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक घर के बाहर परचून की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसके साथ मारपीट की और धमकाते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायल युवक को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि अप्रैल में भी आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा हमला होने के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला पनकी पड़ाव निवासी महेंद्रनाथ गौतम प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। उनका बेटा संदीप गौतम घर के बाहर परचून की दुकान चलाता है। उसके बड़े भाई विकास, सोनू और दीपू बाहर रहकर नौकरी करते हैं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आए दिन उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। अप्रैल में भी घर में घुसकर की थी मारपीट परिजनों के मुताबिक, 27 अप्रैल को आरोपियों ने मामूली बात को लेकर उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। इस दौरान संदीप को तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और करीब दो महीने तक अस्पताल में उसका इलाज चला था। परिवार का आरोप है कि उस घटना के बाद भी पनकी थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बढ़ गए। दुकान पर बैठे संदीप को पीटा परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे संदीप अपनी दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। संदीप ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलने पर सचेंडी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच की। वहीं, परिवार के लोग संदीप को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसीपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई परिजनों का कहना है कि अप्रैल में हुई घटना में कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों ने दोबारा हमला किया। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पनकी एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। परिजनों के आरोपों और मारपीट की घटना की जांच कराई जाएगी। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User