आशियाना मंदिर में तुलसी-शालिग्राम का विवाह हुआ:देवउठनी एकादशी पर की गई रस्में, रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर

Nov 22, 2026 - 17:21
0
आशियाना मंदिर में तुलसी-शालिग्राम का विवाह हुआ:देवउठनी एकादशी पर की गई रस्में, रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर
लखनऊ के आशियाना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देवउठनी एकादशी पर तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए तो भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पुरोहित गरुड़ ध्वज महाराज ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में सहभागिता की। देवउठनी एकादशी से शुरू होते हैं मांगलिक कार्य मुख्य आयोजक नीलम खरे ने बताया कि देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होता है और शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। तुलसी विवाह के आयोजन से लोगों को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। धार्मिक मान्यताओं से परिचित कराने का प्रयास वहीं, महेंद्र प्रसाद ने कहा कि तुलसी और शालिग्राम का विवाह सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली का प्रतीक है। इस परंपरा के जरिए नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User