प्रयागराज में चिराग पासवान का यूथ संवाद,देखिए तस्वीरें:लोजपा रंग में सजा पंडाल,गानों पर झूमीं महिलाएं-युवा
प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में शामिल हुए। परेड मैदान में शाम 4 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में चिराग जेन-जी स्टाइल में जींस और टी-शर्ट पहनकर मंच पर पहुंचे। चिराग ने हाथ हिलाकर युवाओं-छात्रों का अभिवादन किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल यूथ कमीशन के गठन की इच्छा जाहिर की। चिराग ने युवाओं से कहा- एक ऐसे प्रदेश का निर्माण होना चाहिए, जहां युवाओं की समस्या का समाधान हो। हम मिलकर भविष्य निर्माण करने वाला प्रदेश बनाएंगे। हम यहां युवाओं की मदद से बदलाव के लिए आए हैं। युवाओं ने स्टार्टअप की मदद से काफी बदलाव किया है। हम अपने विभाग और मंत्रालय की मदद से स्टार्ट अप को प्रमोट कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान युवा और महिलाएं गानों पर जमकर झूमीं।
देखिए तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)