छोटे-सीमांत किसानों के लिए कैशलेस इलाज की मांग:सांसद ने सीएम को लिखा पत्र, किसान परिवारों के लिए मेडिकल पॉलिसी बनाने का सुझाव

Sep 27, 2026 - 19:26
0
छोटे-सीमांत किसानों के लिए कैशलेस इलाज की मांग:सांसद ने सीएम को लिखा पत्र, किसान परिवारों के लिए मेडिकल पॉलिसी बनाने का सुझाव
बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने रविवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर छोटे और सीमांत किसान परिवारों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई किसान परिवार आयुष्मान, अंत्योदय या बीपीएल जैसी स्वास्थ्य योजनाओं के दायरे में नहीं आते। ऐसे परिवारों के सामने बीमारी या दुर्घटना के समय इलाज का खर्च बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। बीमारी पर कर्ज लेने की स्थिति सांसद ने पत्र में कहा कि छोटे और सीमांत किसानों के पास आय का स्थायी साधन नहीं होता। परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने या दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च उनकी आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालता है। कई बार सालभर की कमाई इलाज में खर्च हो जाती है और परिवार को कर्ज लेना पड़ता है। राज्य कर्मचारी योजना की तर्ज पर सुविधा का सुझाव डॉ. सांगवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की तर्ज पर किसानों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने पात्र किसान परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना में शामिल करने की मांग की। सरकारी और निजी अस्पतालों में मिले इलाज सांसद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पात्र छोटे और सीमांत किसान परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। इससे बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में किसानों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User