पुलिस ने AI मदद से महिला को परिजनों से मिलाया:झारखंड से भटककर महोबा पहुंची थी, नाम-पता नहीं बता पा रही थी

Sep 27, 2026 - 14:45
0
पुलिस ने AI मदद से महिला को परिजनों से मिलाया:झारखंड से भटककर महोबा पहुंची थी, नाम-पता नहीं बता पा रही थी
महोबा पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से झारखंड की एक भटकी हुई महिला को उसके परिवार से मिलाया है। महिला 20 सितंबर को खरेला के बल्लायं गांव में मिली थी। वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और मिशन शक्ति की टीम मौके पर पहुंची। महिला को वन स्टॉप सेंटर लाया गया। वह मानसिक रूप से असहज थी और उसके पास कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं था। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी उप-निरीक्षक शिवांगी गुप्ता ने महिला के टूटे-फूटे शब्दों को समझा। उन्होंने आधुनिक AI तकनीक का इस्तेमाल कर संभावित स्थानों का विश्लेषण किया। इससे महिला की पहचान झारखंड निवासी हीरा तोपनो के रूप में हुई। महोबा पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया और महिला के परिजनों को खोज निकाला। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के आने-जाने की व्यवस्था भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User