शिवपाल ने काफिला रुकवाकर राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ केक काटा:सुल्तानपुर में कहा- समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से नाराज है
सुल्तानपुर में बुधवार शाम करीब 5 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा का जन्मदिन मनाया। प्रतापगढ़ से लखनऊ लौटते समय उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और संडा के साथ केक काटा। इस दौरान उन्हें जीत और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। अनूप संडा सुल्तानपुर विधानसभा सीट से दो बार सपा विधायक रह चुके हैं। इस मौके पर पट्टी विधायक राम सिंह पटेल और पूर्व विधायक अरुण वर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सुल्तानपुर विधानसभा सीट से सपा टिकट के दावेदारों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिवपाल बोले- राजनीतिक परिस्थितियां हमारे अनुकूल शिवपाल सिंह यादव ने कहा- "इस समय राजनीतिक परिस्थितियां पूरी तरह से हमारे अनुकूल हैं। समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से नाराज है और उसके खिलाफ वोट करना चाह रहा है। जरूरत है तो बस कार्यकर्ताओं को बिना रुके लगातार मेहनत करने की।" सुबह भी कार्यकर्ताओं ने किया था स्वागत इससे पहले बुधवार सुबह लखनऊ से प्रतापगढ़ जाते समय शिवपाल सुल्तानपुर में रुके थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हसनपुर गुमटी के पास अनूप संडा के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवपाल और अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए। शिवपाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा- सुल्तानपुर हमेशा से समाजवादियों का मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और लगातार मेहनत करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)