रामपुर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:मायके वालों ने पति समेत चार ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sep 27, 2026 - 23:33
0
रामपुर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:मायके वालों ने पति समेत चार ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
रामपुर के अजीतपुर में विवाहिता सुनीता (21) की रविवार शाम करीब 6 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। नवंबर 2025 में हुई थी शादी सुनीता की शादी 24 नवंबर 2025 को अजीतपुर निवासी जितेंद्र से हुई थी। मायके पक्ष के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे परेशान करते थे। सुनीता के तहेरे भाई सैनी ने पति जितेंद्र, जेठ सचिन, जेठानी रजनी और सास सुंदरिया पर मारपीट करने और उसकी हत्या के बाद शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। भाई को फोन कर दी गई मौत की सूचना सुनीता के सगे भाई अरविंद ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बहन का शव उतारकर ले जाने के लिए कहा। सूचना मिलने पर उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। इसके बाद परिजन अजीतपुर पहुंचे। अरविंद के मुताबिक, वहां सुनीता का शव पंखे से लटका मिला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पति जितेंद्र और अन्य ससुरालीजनों ने मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User