रायबरेली में सांप के डंसने से युवती की मौत:हालत बिगड़ने पर नसीराबाद अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
छतोह के महमदपुर गांव में सांप के डंसने से मोहिनी पासी नाम की युवती की मौत हो गई। वह छंगू पासी की बेटी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। मोहिनी को जहरीले सांप ने डंस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नसीराबाद अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे शुरुआती इलाज के बाद रायबरेली रेफर कर दिया। रायबरेली में इलाज के दौरान मोहिनी की मौत हो गई। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे तक शव मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख जताया और दुखी परिवार को सांत्वना दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)