रेलवे की नई तकनीकी प्रवेश योजना:12वीं PCM-JEE Main पास युवाओं की इंजीनियरिंग का खर्च उठाएगा रेलवे, सीधे SSE पद पर नियुक्ति

Nov 21, 2026 - 20:15
0
रेलवे की नई तकनीकी प्रवेश योजना:12वीं PCM-JEE Main पास युवाओं की इंजीनियरिंग का खर्च उठाएगा रेलवे, सीधे SSE पद पर नियुक्ति
रेलवे बोर्ड ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, यांत्रिक (मैकेनिकल) और सिगनल एवं दूरसंचार विभागों में पे-लेवल-7 के तहत एसएसई पदों पर भर्ती के लिए नई 'तकनीकी प्रवेश योजना' (टीईएस) शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत चयनित युवाओं की इंजीनियरिंग की पढ़ाई का पूरा खर्च रेलवे उठाएगा। क्या है चयन प्रक्रिया और पात्रता? इस योजना के लिए वे भारतीय युवा पात्र होंगे जिन्होंने भौतिकी, रसायन और गणित (पीसीएम) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उनके पास वर्तमान प्रवेश वर्ष की वैध जेईई (मेन) रैंक हो। आवेदक की आयु 1 जुलाई तक 17 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)। नामित रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आवेदन मंगाए जाएंगे। जेईई (मेन) रैंक के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) होगी। इसमें जनरल एप्टीट्यूड के 60 और 12वीं स्तर के पीसीएम के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। ​गति शक्ति विश्वविद्यालय में होगी 4 साल की पढ़ाई सीईटी और मेडिकल (ए-3 श्रेणी) पास करने वाले अभ्यर्थियों को वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) में रेल इंजीनियरिंग विशेषज्ञता के साथ 4 वर्षीय विशेष बी.टेक समकक्ष पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। इसकी फीस व अन्य खर्च रेलवे वहन करेगा, जिसके बदले छात्रों को एक अनिवार्य बॉन्ड भरना होगा। ​पढ़ाई पूरी होते ही मिलेगी सीधी नियुक्ति 4 साल की डिग्री और उसके बाद 12 महीने का प्रारंभिक रेलवे प्रशिक्षण (जिसमें स्टाइपेंड मिलेगा) सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, युवाओं को सीधे पे-लेवल-7 में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत एसएसई कैडर की कुल रिक्तियों के 5 प्रतिशत या जीएसवी की प्रशिक्षण क्षमता (जो भी कम हो) के बराबर पदों पर भर्ती की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User