ललितपुर में 397 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ:राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं

Nov 21, 2026 - 20:15
0
ललितपुर में 397 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ:राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं
ललितपुर के सदनशाह स्थित गिन्नौट बाग परिसर में शनिवार, 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 397 जोड़ों का विवाह हुआ। समारोह दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चला। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम के लिए 426 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 397 जोड़े शामिल हुए, जबकि 29 जोड़े नहीं पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर फूल बरसाए और उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। नगर निकायों से 107 जोड़े शामिल हुए। इनमें नगर पालिका परिषद ललितपुर से 96, नगर पंचायत पाली से 4, तालबेहट से 4 और महरौनी से 3 जोड़े थे। ग्रामीण इलाकों से 290 जोड़ों ने विवाह किया। इनमें तालबेहट ब्लॉक से 64, जखौरा से 62, बिरधा से 56, मड़ावरा से 39, बार से 36 और महरौनी ब्लॉक से 33 जोड़े शामिल थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीतेन्द्र नारायण वर्मा ने बताया कि शासनादेश के अनुसार हर जोड़े पर 1 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। नवविवाहिता को गृहस्थी के लिए 21 हजार रुपए की जरूरी उपहार सामग्री दी गई। कार्यक्रम की व्यवस्था पर 15 हजार रुपए खर्च किए गए। बाकी 64 हजार रुपए कन्या के बैंक खाते में सीधे भेजे जाएंगे। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत प्रशासक कैलाश निरंजन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी और किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User